तुलसीपुर: गैसड़ी के राम रेंज परिसर में वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत वन विभाग ने रोपे 25 पौधे
गैसड़ी के राम रेंज परिसर में रविवार को वन विभाग ने वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत पौधरोपण कराया। मुख्य अतिथि बाबूजान ग्राम प्रधान रमवापुर व अन्य लोगों ने 25 पौधे रोपित किए। वन क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार वर्मा ने बताया कि सहजन ,आम,शीशम , सांगवान, जामुन, अर्जुन के कुल 25 पौधे लगाए गए हैं। उनकी देखभाल व सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड की भी व्यवस्था की गई है।