तुलसीपुर: गैसड़ी थाना क्षेत्र के मंसूरवा गांव के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, बहराइच रेफर
कोतवाली गैसड़ी क्षेत्र के अंतर्गत मंसूरवा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस भीषण टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब दो मोटरसाइकिलें तेज रफ्तार में आमने-सामने से आ रहीं थीं और अचानक नियंत्रण खोने के कारण भिड़ंत हो गई।