तुलसीपुर: कोतवाली जरवा के बालापुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गमगीन माहौल में ताजियों को सुपुर्द ए खाक किया गया
रविवार दोपहर बाद 3:00 बजे से कोतवाली जरवा क्षेत्र के बालापुर में ताजियों को सुपुर्द ए खाक किया जा रहा है। बड़ी संख्या में गमगीन माहौल में लोग ताजियों के जुलूस के साथ आकर या हुसैन या हुसैन के नारों के साथ इमाम हुसैन को सुपुर्द ए खाक कर रहे हैं। बड़ी संख्या में बच्चे महिला बुजुर्ग नौजवान पहुंच रहे हैं, सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल मुस्तैद है।