गुरुग्राम: राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी रिटर्निंग अधिकारी त्रुटि मुक्त मतदान संपन्न कराएं
मंडलायुक्त आर.सी बिढ़ान ने बुधवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में निकाय चुनाव के सभी संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों (आरओ) के साथ बैठक कर निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। मंडलायुक्त ने बैठक में सभी आरओ को उनके दायित्वों की जानकारी देते हुए निकाय चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए गंभीरता से कार्य करने को कहा।