गुरुग्राम: ईवीएम का पहला रैंडमाइजेशन पूरा, एडीसी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों की मौजूदगी में
जिला में आगामी 02 मार्च को निकाय चुनाव 2025 को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के लिए एडीसी हितेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में नगर निगम गुरुग्राम व मानेसर, नगर परिषद पटौदी जाटौली मंडी व सोहना तथा नगर पालिका फर्रुखनगर के लिए ईवीएम मशीनों का लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में पहला रेंडमाइजेशन किया गया।