गुरुग्राम: आदर्श आचार संहिता पालन के लिए टीमें कर रही कार्रवाई, अतिरिक्त निगमायुक्त दे रहे निर्देश
नगर निगम गुरुग्राम के अतिरिक्त आयुक्त एवं एमसीसी नोडल अधिकारी डा. बलप्रीत सिंह स्वयं निगरानी रख रहे हैं तथा टीमों को लगातार दिशा-निर्देश जारी कर रहे हैं। डा. सिंह के अनुसार क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता की कड़ाई से पालना सुनिश्चित होनी चाहिए। इसके तहत उन्होंने एनफोर्समेंट टीमों के इंचार्जों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी कार्रवाई लगातार जारी रखें।