खानपुर: सारोला कलां CHC को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर NQAS द्वारा मिली राष्ट्रीय मान्यता
सारोला कलां CHC को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर NQAS द्वारा राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हुई। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश नागर ने आज बुधवार को दोपहर 1 बजे के लगभग बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत सारोला कलां CHC को कोटा संभाग में प्रथम राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हुई।