स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित
स्वच्छता ही सेवा-2026 एवं “स्वच्छता में सहभागिता—स्वच्छ भारत, विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत जिले में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती इला तिवारी के निर्देशन में जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान जिले में 447 किलोग्राम प्लास्टिक, 1112 किलोग्राम मिश्रित कचरे का संग्रहण किया गया तथा 167 घूरों की साफ-सफाई की गई। कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारी-कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
इसी क्रम में भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग के अंतर्गत केंद्रीय भूमि जल बोर्ड, उत्तर मध्य क्षेत्र, भोपाल द्वारा ग्राम कान्हा सैयां में 01 अक्टूबर को स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान घोड़ा पछाड़ डेम में दीप प्रज्ज्वलित कर जलाशय एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की गई।
अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा। इस दौरान ग्राम परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में कचरा संग्रहण और साफ-सफाई के साथ लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।
स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भूमि जल बोर्ड, उत्तर मध्य क्षेत्र, भोपाल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की।
इस अवसर पर श्रीमती पैस्त्री पटेल, वैज्ञानिक ‘सी’, सुश्री अंजली कुशवाहा, वैज्ञानिक ‘सी’, सुश्री सौम्या चौधरी, वैज्ञानिक ‘सी’, डॉ. नीरू तिवारी, वैज्ञानिक ‘सी’, सुश्री सुबी मिश्रा, लैब अटेंडेंट, श्री पार्थ सारथी, वैज्ञानिक ‘बी’, श्री रमाकांत मिश्रा, वैज्ञानिक ‘बी’, डॉ. हरभजन मीणा, एसीएच, श्री सुमित लिंडा, एएचजी, श्री दीपक सिंह, एएचजी, श्री संतोष झारिया, जिला समन्वयक एसबीएम (जी), श्री आलोक चौहान, ब्लॉक समन्वयक, श्रीमती कृपा लकड़ा, एडीओ सहित पंचायत सचिव, सरपंच एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
अभियान के माध्यम से “स्वच्छता ही सेवा” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया।
CM Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Zila Panchayat Bhopal
#SHG #SwachhataHiSeva #SwachhataAbhiyan #swachhbharatmission #SwachhBharat #Bhopal