लोहरदगा: लोहरदगा व्यवहार न्यायालय परिसर में योग दिवस पर योग व कानूनी जागरूकता शिविर, न्यायिक अधिकारियों ने किया योगाभ्यास
नालसा नई दिल्ली और झालसा रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, डालसा राजकमल मिश्रा के मार्गदर्शन में शनिवार सुबह 7:30 बजे व्यवहार न्यायालय परिसर, मंडल कारा, पंचायतों, गांवों, विद्यालयों सहित विभिन्न स्थानों पर 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सह कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।