लोहरदगा: कुजरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर युवतियों ने किया योगाभ्यास, बच्चियों ने दिखाए कठिन आसन
लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के कुजरा में शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व लोहरदगा जिला की महिला कराटे, सिलंबम एवं योग प्रशिक्षिका सूर्यवती देवी ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवतियों ने विभिन्न प्रकार के योगासनों का अभ्यास किया।