लोहरदगा: ग्राम तुईमू व जुड़नी में असुर जनजाति के किसानों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत उन्नत धान बीज का वितरण
लोहरदगा कृषि पदाधिकारी कालेन खलखो के निर्देशानुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे ग्राम तुईमू और जुड़नी में असुर जनजाति के किसानों के बीच हाईब्रिड Sava धान और IR.64 धान बीज का वितरण सफलतापूर्वक किया गया। यह वितरण कार्यक्रम OTP प्रणाली के माध्यम से डिजिटल रूप से लाभुकों को बीज उपलब्ध कराने के लिए आयोजित किया गया।