लोहरदगा: बीएस कॉलेज स्टेडियम में डीसी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने किया योग, लोगों से स्वस्थ रहने की अपील
लोहरदगा के बीएस कॉलेज स्टेडियम में डीसी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने योगाभ्यास किया। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीसी डॉ ताराचंद, डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, सिविल सर्जन डॉ शंभू नाथ चौधरी सहित जिले के तमाम पदाधिकारियों ने योग किया। शनिवार सुबह 9:00योग अभ्यास के बाद उपायुक्त लोहरदगा ने निरोग रहने का अपील किया है।