लोहरदगा: सरस्वती विद्या मंदिर में भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में योग दिवस मनाया गया, युवाओं को मिला स्वस्थ जीवन का संदेश
लोहरदगा सरस्वती विद्या मंदिर के सभागार में शनिवार सुबह करीब 7:15 बजे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा और विद्या मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल शामिल हुए।