कसरावद: सामेड़ा: 10 घंटे बिजली कटौती से सूख रही कपास की फसल, किसानों ने दी चक्काजाम की चेतावनी, 4 दिन में समाधान की मांग
ग्राम सामेड़ा के किसानों ने बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या को लेकर विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। किसानों ने मंडलेश्वर उपकेंद्र मुलठान के उपयंत्री को ज्ञापन सौंपकर नियमित बिजली आपूर्ति की मांग की। किसानों का कहना है कि लगातार 10 घंटे तक बिजली बंद रहने से सिंचाई नहीं हो पा रही और कपास की फसल सूखने लगी है। किसान देवेंद्र राठौड़ ने कहा कि बिजली संकट