सिहोरा: सिहोरा थाना परिसर के जय स्तंभ में पेपर लीक से आत्महत्या करने वाले पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने कैंडल मार्च
नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक से कथित आह्त होकर आत्महत्या करने वाले 22 विद्यार्थियों की स्मृति में रविवार शाम सिहोरा में मोन कैंडल मार्च निकाला गया। दिल्ली में चल रहे सीजेपी छात्र आंदोलन के समर्थन में गठित संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर कांग्रेस किसान संगठनों और आमजन ने इसमें भाग लिया।