शिकारपुर: पहासू थाना क्षेत्र में किसान पर घर में घुसकर हमला, लाठी-डंडों से पीटने के मामले में पांच के खिलाफ केस दर्ज
बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र के गांव करौरा में एक किसान पर घर में घुसकर हमला किया गया। खेत से लौटे किसान पवन शर्मा को गांव के ही चार-पांच लोगों ने लाठी-डंडों और सरियों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। करौरा निवासी पवन शर्मा पुत्र ओमप्रकाश बीती शाम अपने खेतों से घर लौटे थे। घर पहुंचते ही गांव