शिकारपुर: पहासू पुलिस ने 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से बरामद हुई चोरी की 3 ट्रॉली व घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 19.02.2026 को थाना पहासू पुलिस द्वारा एक अभिसूचना के आधार पर 02 चोरो को ग्राम खुरियावली भट्टे के पास से घटना मे प्रयुक्त ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से चोरी की 03 ट्राली बरामद की गई।