आबू रोड: आबूरोड के पांच बंगला क्षेत्र में 30 फीट गहरे सूखे कुएं से कोबरा का सफल रेस्क्यू, कुएं में मिले 17 अंडे
आबूरोड शहर के पांच बंगलों के पास सफाई कार्य के दौरान एक पुराने सूखे कुएं में कोबरा सांप और उसके अंडे मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार झाड़ियों से ढका यह कुआं काफी समय से दिखाई नहीं देता था। सफाई के दौरान जब लोगों ने कुएं में झांककर देखा तो करीब 30 फीट गहराई में एक मादा कोबरा और उसके अंडे दिखाई दिए।