कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने काली माता मंदिर में की पूजा-अर्चना
अश्विन नवरात्र मेले के छठे दिन मां महामायी का आशीर्वाद लेकर प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की
पंचकूला, 16 अक्तूबर: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने आज अश्विन नवरात्र मेले के छठे दिन कालका स्थित प्रसिद्ध श्री काली माता मंदिर में माथा टेककर विधिवत पूजा-अर्चना की और महामायी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मंदिर में पूजा-अर्चना के उपरांत कृषि मंत्री ने हवन-यज्ञ में भाग लिया और विधिवत आहुतियां अर्पित कीं। उन्होंने मां काली से प्रदेश की उन्नति, जनकल्याण और सभी के जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर कालका के एसडीएम श्री संयम गर्ग, श्री काली माता मंदिर कालका के सचिव श्री पृथ्वीराज, जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति के सदस्य श्री विजय कालिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।