ऑपरेशन हंटडाउन से चोरों पर पंचकूला पुलिस का शिकंजा: दुकान और मंदिर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान व मंदिर से चोरी हुई नकदी बरामद
पंचकूल :- पंचकूला में चोरी और स्नैचिंग की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन हंडडाउन के तहत पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के निर्देशानुसार अलग-अलग पुलिस टीमों ने दो चोरी के मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पहला मामला: दुकान से चोरी करने के मामले में गिरफ्तारी
डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार थाना सेक्टर-14 पंचकूला में 14 अक्टूबर 2026 को दर्ज एक चोरी के मामलें में सैक्टर-16 चौकी टीम ने सोमिना उर्फ मोहन (34), निवासी राजीव कॉलोनी, सेक्टर-17 पंचकूला को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता की राजीव कॉलोनी स्थित दुकान से सामान चोरी किया गया था। पुलिस ने 15 अक्टूबर को गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी से चोरी की गई एसी की आउटडोर यूनिट बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ चोरी सहित तीन अन्य मामले पहले से दर्ज हैं।
दूसरा मामला: गोगा माड़ी मंदिर के दानपात्र से नकदी चोरी करने वाला आरोपी भी गिरफ्तार
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार दूसरे मामले में क्राइम ब्रांच-1 ने चांद (23), निवासी रायपुररानी, पंचकूला को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गांव श्यामटू स्थित गोगा माड़ी मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर कैश चोरी किया था। पुलिस द्वारा 15 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से चोरी की रकम बरामद की। आरोपी को आज न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन का संदेश: पंचकूला पुलिस चोरी, स्नैचिंग और अन्य आपराधिक वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। ऑपरेशन हंडडाउन के तहत अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने और चोरी की संपत्ति बरामद करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। अपराध करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia