भंडरा: समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूरा करें मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य,भंडरा सीओ दुर्गा कुमार।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एसएआर अभियान को सफल बनाने के लिए भंडरा प्रखंड प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी कड़ी में सोमवार दोपहर करीब 1 बजे भंडरा प्रखंड कार्यालय में सीओ दुर्गा कुमार ने सभी बीएलओ एवं वॉलिंटियरों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।