कैंपियरगंज: कैंपियरगंज के पीपीगंज थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी कर पैसा हड़पने के आरोप में एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर के निर्देशानुसार, अपराधियों पर अंकुश लगाने के क्रम में कैंपियरगंज के पीपीगंज पुलिस ने, मुखबिर की सूचना पर धोखाधड़ी कर पैसा हड़प लेने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, इसके बाद कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए, अभियुक्त प्रद्युम्न मिश्रा को जेल भेज दिया।