कैंपियरगंज: चिलुआताल में कूटरचना कर धोखाधड़ी से जमीन का बैनामा करने और जान से मारने के प्रयास के आरोप में एक अभियुक्त गिरफ्तार
चिलुआताल थाना क्षेत्र अंतर्गत कूटरचना कर धोखाधड़ी से जमीन का अवैध बैनामा करने, व जान से करने का प्रयास करने के आरोप में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए, पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त अविनाश कुमार निषाद को, न्यायालय में पेश कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।