कैंपियरगंज: कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती ने इंस्टाग्राम पर लाइक बढ़ाने के लिए फर्जी वीडियो अपलोड किया, मौके पर पुलिस
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक युवती ने आत्महत्या करने की सूचना का फर्जी वीडियो, इंस्टाग्राम पर अपलोड कर लखनऊ से गोरखपुर की पुलिस को हलकान कर दिया, पुलिस की माने तो मेटा ने डीजीपी को अलर्ट मैसेज भेजा था, जिसके सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को सही सलामत पाया और फिर काउंसलिंग कर सब समझाया।