नावकोठी: नावकोठी की मस्जिदों में वक्फ संशोधन बिल के विरोध में प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर अदा की नमाज
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ मुसलमानों ने मस्जिदों में एक दिवसीय प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान मुसलमान ने काली पट्टी बांधकर अलविदा जुमा की नमाज अदा की तथा सरकार के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप पर अपनी नाराजगी का इजहार किया।