नावकोठी: पहसारा ढूना सिंह इंटर कॉलेज परिसर में शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों ने फूंका मंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला
नावकोठी प्रखंड के पहसारा ढूना सिंह इंटर महाविद्यालय परिसर में गुरुवार को शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस अवसर पर विभिन्न मांगों को लेकर आक्रोशित शिक्षकों ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मंत्री विजय कुमार चौधरी का पुतला दहन किया।