नावकोठी: छतौना वार्ड नंबर 13 में मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया
छतौना के वार्ड नंबर 13 में मामूली बात में हुई मारपीट में दो व्यक्ति घायल हो गए.घायलों का इलाज पीएचसी नावकोठी में कराया गया. थाना में आवेदन देकर एक दूसरे को नामजद किया. थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कांड अंकित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कोर्ट भेज दिया है.