घाटमपुर: प्रतिबंधित पेड़ों की कटान की जांच करने पहुंचे डीएफओ, पेड़ काटने वालों पर होगी कार्रवाई
सजेती थाना क्षेत्र के कैथा गांव में बीते दिनों प्रतिबंधित हरे पेड़ों की कटान करने की शिकायत पर डीएफओ ने मौके पर पहुंच कर जांच की है जांच में पेड़ों के कटान करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की बात कही है कैथा गांव निवासी समाजसेवी आदित्य कुमार ने हरे पेड़ों की कटान की शिकायत जिलाधिकारी से की थी इसके बाद जांच करने पहुंचे डीएफओ करवाई करने की बात कही है।