माण्डल: कापडिया में आबादी भूमि पर अतिक्रमण का आरोप
माण्डल/भीलवाड़ा। ग्राम पंचायत बावलास के राजस्व ग्राम कापडिया में आबादी क्षेत्र में कथित अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों ने पक्के निर्माण और बाड़बंदी कर सार्वजनिक जमीन व रास्तों पर कब्जा किया है।