बैजनाथ: कांगड़ा में ग्लेशियर झील का विस्तृत निरीक्षण, तात्कालिक खतरे से राहत
कांगड़ा जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम ने बैजनाथ उपमंडल में मुल्थान तहसील की ग्लेशियर झील का स्थलीय निरीक्षण किया। 22 सदस्यों वाली टीम ने 14 किमी कठिन पहाड़ी रास्ता तय कर झील की स्थिति और संभावित जोखिमों का आकलन किया। जांच में फिलहाल झील से कोई तात्कालिक खतरा नहीं मिला। प्रशासन ने अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने और प्रभावित इलाकों में मॉक ड्रिल कराने के निर्देश दिए हैं।