औरैया: गांवों से बाजारों तक पहुंची मिशन शक्ति की टीम, पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा के अधिकार बताए
महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित माहौल देने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में मिशन शक्ति 6.0 अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को औरैया पुलिस की महिला सुरक्षा टीमों और महिला बीट पुलिसकर्मियों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने गांवों, पंचायत भवनों, प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस