नरवल: हाथीपुर में पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के घर पहुंचे राहुल गांधी को देखकर रो पड़ीं शुभम की पत्नी
महाराजपुर के हाथीपुर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे।राहुल गांधी को देखकर शुभम की पत्नी रो पड़ी। उसके बाद राहुल गांधी ने उन्हें गले लगाया।राहुल गांधी ने बुधवार शाम 4:00 बजे कहा वह भी अपने पिता और दादी में दो बार ये दर्द झेल चुके हैं।