कोडरमा के दूधीमाटी में घर का ग्रिल तोड़कर 10-12 लाख की चोरी
दूधीमाटी में बीती रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच चोरों ने नंद किशोर जाधव के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर पीछे की खिड़की का ग्रिल तोड़कर घर में घुसे और गोदरेज का लॉकर तोड़कर करीब 10 से 12 लाख रुपये के जेवरात व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। गृहस्वामी ने मंगलवार को 11 बजे बताया कि चोर जमीन से जुड़े कुछ दस्तावेज कैंपस में फेंक गए, जबकि बच्ची के कई महत्वपूर्ण प्रमाणपत्र भी अपने साथ ले गए। घटना के समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था। सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। गृहस्वामी ने प्रशासन से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर सामान बरामद करने की मांग की है।