बैंक लूट की साजिश नाकाम, चार अपराधी गिरफ्तार
कोडरमा। तिलैया थाना क्षेत्र के इंदरवा-झरनाकुंड में पुलिस ने बैंक लूट की साजिश को नाकाम करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ में प्रिंस पांडेय उर्फ बाबा के पैर में गोली लगी, जबकि थाना प्रभारी विनय कुमार भी घायल हुए। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन पिस्टल, 15 जिंदा कारतूस और पांच मैगजीन समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और निशाने पर रहे बैंक का पता लगाने में जुटी है।