भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में दूषित पेयजल से हड़कंप, नलों से निकले कीड़े, बस्तीवासी परेशान
भीलवाड़ा। शहर की डॉक्टर अंबेडकर हरिजन कच्ची बस्ती में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब नल से आ रहे पानी में कीड़े पाए गए। स्थानीय लोगों के अनुसार यह समस्या नई नहीं है, इससे पहले भी कई बार दूषित पानी की शिकायत की जा चुकी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बस्तीवासियों ने बताया कि मजबूरी में उन्हें यही गंदा पानी पीना पड़ रहा है।