चाईबासा: जिले में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने को लेकर बुधवार को तीन बजे पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण के लिए सख्त एवं प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया।