सिंगरौली: खनिज विभाग ने अवैध रूप से डंप कर रखी गई बड़ी मात्रा में रेत जप्त कर की कार्रवाई
देवसर क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर रेत माफिया द्वारा अवैध रूप से डंप कर रखी गई रेत को खनिज विभाग की टीम ने जप्त किया है। खनिज अधिकारी ए के राय ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि देवसर क्षेत्र में कुछ लोग चोरी छिप्पे नदियों से रेत निकाल कर सुनसान जगह पर डंप कर रख रहे हैं। सूचना के बाद खनिज टीम मौके पर भेजी गई। खनिज टीम ने देवसर के अलग-अलग जगह से 240 क्यूबिक मीटर रेत को जप्त किया है। जिसकी कीमत ढाई लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।