सिंगरौली: व्यय प्रेक्षक की अध्यक्षता में व्यय लेखा की बैठक आयोजित, नकदी एवं अवैध शराब जप्ती की व्यय प्रेक्षक ने की समीक्षा
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र सीधी के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक निमिता पटेल (आई.आर.एस) के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में व्यय लेखा संबंधित अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक आयोजित हुइ। बैठक में व्यय प्रेक्षक के द्वारा जंप्त अवैध शराब तथा नकदी के संबंध में जानकारी ली गई। निर्वाचन के दौरान अवैध नकदी, तथा शराब के रोकथाम के लिए उचित निर्देश दिये गये। साथ ही एस.एसटी, एफएसटी टीम के द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी ली।व्यय प्रेक्षक के द्वारा आबकारी तथा इनकमटैक्स व पुलिस के द्वारा जप्त किये गये अवैध शराब तथा नकदी की जानकारी ली गई।