सिंगरौली: पीड़ित के साथ पानी भरने के दौरान कुछ लोगों ने की मारपीट थाने में नहीं हुई सुनवाई, नौगढ़ निवासी युवक ने नौगढ से लगाई मदद की गुहार
नौगढ़ निवासी युवक ने बताया कि दिनांक 25 3.2024 को मैं अपनी ससुराल चिनगो गया हुआ था। वहां पर अपनी पत्नी के साथ एक हैंड पंप में पानी भर रहा था।तब गांव के ही कुछ लोग आए और पानी भरने से मना करते हुए गाली गलौज करने लगे जब हमने उनसे पूछा तो वह हमसे मारपीट करने लगे जब बीच बचाव करने हमारा साला आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद हम बरगवाँ थाने गए जहां हमें बैठा लिया गया इस दौरान पीड़ित ने पुलिस पर कई आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी कार्यालय में आवेदन देकर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की माँग की है।