सिंगरौली: लोकसभा निर्वाचन को लेकर वर्चुअल बॉर्डर मीटिंग आयोजित, अधिकारियों के साथ संवाद कर जानकारियां का किया गया आदान-प्रदान
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के द्वारा व्हीसी के माध्यम से सीमावर्ती जिलो के अधिकारियो के लोकसभा निर्वाचन 2024 के सफल क्रियान्वन हेतु बैठक आयोजित हुई। बैठक मे सीधी संसदीय क्षेत्र के सीमावर्ती जिलो के अधिकारियो के साथ सीमा प्रबंधन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सीमावर्ती जिले सीधी, रीवा मउगंज, एवं अंतराज्यी सीमा के जिले मिर्जापुर, सोनभंद्र के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी व्हीसी के माध्यम से उपस्थित रहे।बैठक में एडीजी वाराणसी ने सीमावर्ती जिलो से संबंधित थानो की जानकारी ली।