सिंगरौली: लक्ष्मी मार्केट जयंत में खुल रही शराब दुकान को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश लोगों ने कहा- नहीं खोलने देंगे शराब दुकान
जयंत लक्ष्मी मार्केट एनसीएल जयंत परियोजना की भूमि पर अतिक्रमण कर शराब दुकान खुलने को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा । स्थानीय लोगों का आरोप है कि अतिक्रमण कर शराब दुकान रिहायसी इलाके में खुलना बेहद गलत कृत्य है ।शासकीय देशी विदेशी कंपोजिट मदिरा दुकान के खुलने से स्थानीय माहौल खराब होगा एवं असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगेगा जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने दुकान का घेराव कर दिया वहीं लोगों के द्वारा मदिरा दुकान को अन्य जगह स्थान्तरित करने को लेकर जिला कलेक्टर सिंगरौली के नाम लोगों ने आवेदन पत्र लिखकर जिला प्रशासन के समक्ष अपनी माँग प्रस्तुत की है ।