फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के गांव मोडा में घर के बाहर टॉयलेट करने का विरोध करने दबंग पडोसी ने परिवार के 4 लोगो पर लाठी डंडो से किया जानलेवा हमला, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
गुरुवार की रात करीव 10 बजे गांव मोडा से दबंगई व गुंडागर्दी का मामला सामने आया है, गांव के ही दबंग काली चरण ने अपने साथियो के साथ मिलकर पडोसी वर्षा नामक महिला ओर वृद्ध महिला ओर एक किशोरी समेत 4 लोगो पर लाठी डंडे ओर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे परिवार चार लोग बुरी तरह से घायल हुये है, जिसमे वृद्ध महिला की हालात बेहद नाजुक बनी हुयी है, जिसको आगरा रेफर किया गया है, वही मोके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है, घटना के बाद से आरोपी फरार बताये जा रहे है, वही पुलिस आरोपियों की तलाश में जगह जगह दबिस दें रही है, घटना के पीछे घर के बाहर नग्न हालात में टॉयलेट करने का विरोध करना बताया जा रहा है