बटियागढ़: डॉयल 112 पुलिस और महिला बाल विकास ने घूघस में बाल विवाह रुकवाया
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के घूघस गांव में बाल विवाह की सूचना डायल 112 पर मिलने के बाद डायल 112 टीम और महिला बाल विकास विभाग अमला मौके पर पँहुचा और परिजनों को समझाईस देकर पंचनामा कार्यवाही की गई,गुरुवार सुबह करीब 11 बजे मौके पर पँहुची टीम ने बालिका और परिजनों को समझाईस दी कि बाल विवाह अपराध है, बालिग होने पर ही विवाह करें