बिलासपुर रतनपुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निरीक्षण पर निकले इंजीनियर शनिवार गंभीर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। वे स्कूटी से बेलगहना की ओर साइट का जायजा लेने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वे हाइवे से मुड़कर रतनपुर की तरफ गए, तभी सामने से तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार आई और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।