चूरू: गांव बुंटिया में महिला से मारपीट व अभद्रता, नामजद व्यक्ति के खिलाफ सदर थाना में दर्ज हुआ मुकदमा
Churu, Churu | Jul 2, 2025 चूरू के गांव बुंटिया में एक महिला के साथ मारपीट व अभद्रता करते हुए जतिसूचक गालियां निकालने का मामला सामने आया है। महिला की रिपोर्ट पर सदर थाना में बुधवार को नामजद व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले की जांच डीएसपी सुनील झाझड़िया कर रहे हैं। सदर थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गांव बुंटिया की महिला ने इस सम्बंध में रिपोर्ट दी।