चूरू: वार्ड संख्या 60 में पत्नी से लड़ाई-झगड़ा करने पर पति को गिरफ्तार किया गया, एसडीएम के समक्ष किया गया पेश
Churu, Churu | Jul 2, 2025 चूरू के वार्ड संख्या 60 में पत्नी से लड़ाई झगड़ा कर रहे पति को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति को एसडीएम के समक्ष पेश किया गया। कोतवाली थाना के हैड कांस्टेबल सुभाष चन्द्र ने बताया कि अभय कमांड सेंटर से सूचना मिली कि वार्ड 60 में भवरलाल सैनी नाम का शख्स अपनी पत्नी व बच्चों के साथ लडाई झगडा कर रहा है। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।