चूरू: सदर पुलिस ने पुलिस लाइन के पास की नाकाबंदी, वाहनों की ली सघन तलाशी, 10 वाहनों के काटे चालान
Churu, Churu | Jul 2, 2025 चूरू जिलामुख्यालय के पुलिस लाइन के पास बुधवार शाम को सदर थाना पुलिस ने नाकाबन्दी कर वाहनों की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस के द्वारा एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए वाहनों पर लगी फ़िल्म हटवाई और 10 वाहनों के चालान भी काटे। सदर थानाधिकारी बलवन्त सिंह ने शाम 7 बजे करीब बताया कि एसपी जय यादव के निर्देश पर जिलेभर में ऑपरेशन फ्लश आउट चलाया जा रहा है।