चूरू: मोहर्रम को लेकर कार्यपालक मजिस्ट्रेट किए गए नियुक्त, चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने जारी किए आदेश
Churu, Churu | Jul 2, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर बुधवार दोपहर 1 बजे सूचना एव जन सम्पर्क विभाग चूरू द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार जिला मजिस्ट्रेट एवं कलक्टर अभिषेक सुराणा ने 6 जुलाई को मोहर्रम के पर्व पर जिले के विभिन्न कस्बों एवं क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।