चूरू: सहजूसर गांव में पंडित दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा शिविर का विधायक हरलाल सहारण ने किया निरीक्षण
Churu, Churu | Jul 2, 2025 चूरू जिला मुख्यालय के निकटवर्ती सहजूसर गांव में दोपहर 12 बजे राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा शिविर में विधायक हरलाल सहारण ने विभिन्न विभागीय योजानाओ से ग्रामीणो को लाभान्वित किया। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि भाजपा जब जब सत्ता में आई तब तब विकास कार्यों को प्राथमिकता से किया गया है।