जमुई: झखुआ बिठलपुर में सड़क निर्माण कार्य से पहले ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, घटिया सामग्री देने का लगाया आरोप
Jamui, Jamui | Feb 14, 2025 झखुआ बिठलपुर वार्ड संख्या 16 में शुक्रवार की सुबह करीब 9:00 बजे सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही ग्रामीणों ने रोक लगा दिया और घटिया सामग्री के इस्तेमाल को लेकर संवेदक व वार्ड पार्षद के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने कार्य के लिए आए मिस्त्री और मजदूर को वापस लौटा दिया और कार्य स्थल पर संवेदक को बुलाने की मांग की।